पंडोह रोपवे निजी हाथों में, किराया बढ़ा—स्थानीयों में विरोध

गोहर मंडी अपडेट्स मंडी। पंडोह क्षेत्र स्थित माता बगलामुखी रोपवे अब पूरी तरह निजी कंपनी स्की हिमालयास के हवाले कर दिया गया है। पहले इसका संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम (RTDC) करता था, लेकिन बढ़ते खर्च के चलते यह फैसला लिया गया।
नई व्यवस्था के साथ ही रोपवे का किराया 350 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। साथ ही 2025 की आपदा के बाद 12 पंचायतों को दी गई रियायत भी लगभग समाप्त कर दी गई है। अब केवल 3 पंचायतों के लोगों को ही छूट मिलेगी।
गौरतलब है कि आपदा के बाद यह रोपवे 12 पंचायतों के लिए जीवनरेखा बना हुआ था, जब पंडोह-बखाली-कुकलाह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय किराया मात्र 50 रुपये रखा गया था।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
सराज क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने किराया बढ़ोतरी का विरोध शुरू कर दिया है। नेत्र सिंह, चूड़ामणि, कांती राम और श्यामलाल का कहना है कि जब तक कुकलाह के लिए नया पुल नहीं बन जाता, तब तक बढ़ा हुआ किराया लागू नहीं होना चाहिए।
कंपनी उठाएगी पूरा खर्च
नई व्यवस्था के तहत अब स्की हिमालयास कंपनी ही रोपवे के संचालन, रखरखाव, डीजल और बिजली का खर्च उठाएगी। इसके बदले RTDC को कंपनी हर साल 27.14 लाख रुपये देगी, जिसमें हर साल 10% की बढ़ोतरी होगी। पहले RTDC यह खर्च खुद उठाता था और कंपनी को करीब 15 लाख रुपये मासिक भुगतान करता था।
सामान ले जाने पर भी शुल्क तय
रोपवे में सामान ले जाने के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किया गया है—
5 से 30 किलो: 30 रुपये
30 किलो से अधिक: 1 रुपये प्रति किलो
गैस सिलिंडर/डीजल/तरल पदार्थ: 2 रुपये प्रति लीटर
12 पंचायतों को राहत जारी रखने की मांग
कुकलाह पंचायत की पूर्व उप-प्रधान रेवती ठाकुर और स्थानीय निवासी हीरा लाल ने मांग की है कि जब तक सड़क पूरी तरह सुचारु नहीं हो जाती, तब तक 12 पंचायतों को दी गई छूट जारी रखी जाए। उनका कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क बंद हो जाती है, ऐसे में रोपवे ही एकमात्र सहारा है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी