एचपीयू बीएड प्रवेश परीक्षा 23 मई को, आवेदन की अंतिम तारीख 11 मई
शिमला, 9 मई (गोहर मंडी अपडेट्स) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए बीएड में दाखिले की प्रक्रिया तेज कर दी है। दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 23 मई को होगा।
कहां-कहां मिलेगा दाखिला
यह परीक्षा एचपीयू शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से जुड़े सभी सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों के लिए होगी। करीब 8000 सीटों पर इसी परीक्षा से प्रवेश मिलेगा। इसमें एचपीयू का रीजनल सेंटर धर्मशाला और एसपीयू मंडी से संबद्ध निजी कॉलेज भी शामिल हैं।
14 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा प्रदेश के 14 केंद्रों पर होगी। ये केंद्र हैं - शिमला, सोलन, नाहन, धर्मशाला, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, रामपुर बुशहर, कांगड़ा, चंबा और नादौन।
आवेदन के लिए 2 दिन बचे
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 मई है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि पात्र अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर दें। फॉर्म एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जरूरी सलाह
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन से पहले बीएड विवरण पुस्तिका जरूर पढ़ें। वही उम्मीदवार आवेदन करें जो सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हों।
Comments
Post a Comment