गोहर के रक्षित गुप्ता बने उपमंडल के पहले पायलट, रक्षा मंत्री से मिले विंग्स

गोहर, 16 जून। गोहर उपमंडल के युवा रक्षित गुप्ता ने नेवल एविएशन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रक्षित गोहर उपमंडल के पहले ऐसे युवा बने हैं जिन्होंने पायलट बनने का गौरव हासिल किया है।
13 जून को एयर फोर्स अकादमी, हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड एवं विंग्स सेरेमनी में भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने रक्षित गुप्ता को विंग्स प्रदान किए। यह सम्मान सैन्य पायलटों के लिए उनके कठिन प्रशिक्षण और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
रक्षित गुप्ता, उमेश गुप्ता और नीलम गुप्ता के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोहर उपमंडल से पहली बार किसी युवा ने पायलट बनकर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
रक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। उनकी यह उपलब्धि उनके स्वर्गीय दादा मुरारी लाल गुप्ता के सपने को भी साकार करती है।
रक्षित की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी