शिमला को मिली नई मल्टी स्टोरी पार्किंग की सौगात, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

शिमला, 23 जून: राजधानी शिमला में पार्किंग की समस्या को कम करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ऑकलैंड टनल में नवनिर्मित मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का उद्घाटन किया।

इस आधुनिक पार्किंग सुविधा के शुरू होने से शहर में वाहनों के लिए पार्किंग की उपलब्धता बढ़ेगी और सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाली यातायात समस्या में भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नई पार्किंग के शुरू होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा तथा शिमला शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

— गोहर मंडी अपडेट्सFacebook Page Link

Comments