दियोटसिद्ध में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन

गोहर मंडी अपडेट्स दियोटसिद्ध। 
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
रविवार सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए कतारों में लग गए। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। पूरा दियोटसिद्ध क्षेत्र ‘जय बाबा जी दी’ के जयकारों से गूंजता रहा।
500 श्रद्धालुओं का जत्था रहा आकर्षण
मोहाली, पंजाब से भक्त अरुण की अगुवाई में करीब 500 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था दियोटसिद्ध पहुंचा। हाथों में लाल झंडे लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए जत्थे ने मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान अधिकांश पुरुष श्रद्धालु भगवा कुर्ता-पायजामा और महिलाएं भगवा सूट पहने हुए थीं। एक साथ भगवा वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे।

मंदिर प्रशासन और पुलिस ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा दिनभर मंदिर परिसर में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने कर्मचारियों को श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन करवाने के निर्देश दिए।
वहीं, भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती रहा। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी हितेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के चलते क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनी और श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी