नाहन-सराहां-कुमारहट्टी हाईवे पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, 1 की मौत, 9 घायल : 5 घायलों की हालत गंभीर

सिरमौर। नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, चार घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दाड़लाघाट से कमरऊ जा रही थी गाड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार नौ अन्य लोग घायल हो गए।
पांच घायलों को नाहन किया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य चार घायलों का सराहां अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी